फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः बापूधाम कॉलोनी में मिला कोरोना मरीज, आरोप- न पीपीई किट दी न मास्क, 28 हुए संक्रमित

Sat, 25 Apr 2020 02:42 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
शुक्रवार को चंडीगढ़ में कोरोना का एक और पॉजिटिव मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर रात बापूधाम कालोनी का एक 30 साल के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई। नगर निगम की टीम रात 11 बजे उसे लेने उसके घर पहुंची। कॉलोनी में टीम के पहुंचते ही खलबली मच गई। इस मरीज के मिलने के बाद चंडीगढ़ में कोरोना के मरीजों की संख्या 28 हो गई है।
विज्ञापन


बापूधाम कॉलोनी में रहने वाला कोरोना संक्रमित युवक नरेंद्र सेक्टर 32 जीएमसीएच में वार्ड अटेंडेंट है। उसकी ड्यूटी अस्पताल की जनरल सर्जरी ऑपरेशन थियेटर सी ब्लॉक लेवल 2 में है। कोरोना के लक्षण दिखने पर उसे शुक्रवार सुबह ही आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया था। दोपहर 1 बजे उसका जांच का नमूना लिया गया। रात 9 बजे उसकी रिपोर्ट आई जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद जीएमसीएच-32 के डॉक्टरों ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बताया। जानकारी मिलने के बाद रात में ही टीम उसके घर के सदस्यों को क्वारंटीन करने पहुंच गई।

सात माह की बच्ची से लेकर माता-पिता पर मंडरा रहा खतरा
नरेंद्र के परिवार में उसकी पत्नी, सात माह को बेटी, माता-पिता और एक छोटा भाई भी है। ये सभी शुक्रवार की सुबह तक नरेंद्र के साथ थे। ऐसी स्थिति में उसके परिवार के इन सभी सदस्यों पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। नरेंद्र ने बताया कि उसे दो दिन से हल्का बुखार आ रहा था। उसने दवा ली तो वह ठीक हो गया। फिर से बुखार आया तो नरेंद्र शुक्रवार को जीएमसीएच दिखाने आया। वहां कोरोना टेस्ट के लिए उसका जांच का नमूना लिया गया। उसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया।
विज्ञापन


बड़ी लापरवाही आई सामने, न किट दिया न मास्क
कोरोना की चपेट में आने वाले पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी ड्यूटी ऑपरेशन थियेटर के बाहर लगाई गई थी। जहां ऑपरेशन के लिए मरीजों को बाहर से लाया और ले जाया जाता था। उस स्थान और ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हमें न तो पीपीई किट दी गई थी न ही एन 95 मास्क। बस यूज एंड थ्रो मास्क देकर खानापूर्ति की गई थी। इसके कारण वो कोरोना की चपेट में आ गया।

परिवार के समेत 12 लोगों को किया क्वारंटीन
नरेंद्र के परिवार के सदस्यों के साथ ही अन्य 12 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। नरेंद्र का संयुक्त परिवार है। इसमें उसके माता-पिता, पत्नी, बच्ची और भाई के अलावा अन्य सदस्य भी अपने परिवार के साथ रहते हैं। नगर निगम की टीम ने पूरे मकान में रहने वाले लोगों को क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें