फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : पंचकूला में रविवार को भी नहीं आया कोरोना का एक भी मरीज, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दूसरी लहर के बाद लगातार दूसरे दिन रविवार को भी जिले में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। कोरोना का रिकवरी रेट अब 98.75 हो चुका है। जिले में कोरोना के सक्रिय मामले सिर्फ पांच रह गए हैं। जिले में कोरोना के इस नए समीकरण ने जिला स्वास्थ्य विभाग को काफी उत्साहित कर दिया है। हालांकि सीएमओ डा. मुक्ता कुमार ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

अब तक जिले में कोरोना संक्रमण के कारण 376 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से जिले में 40306 लोग प्रभावित हुए हैं। जिसमें से पंचकूला के 30635 व्यक्ति हैं। कोरोना संक्रमण से रिकवर करने वालों की सख्या अब 30254 हो चुकी है। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से जिले में कोई मामला नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जिले में 1012 लोगों के सैंपल लिए गए थे। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 384194 लोगों की सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें