फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में कोरोना संक्रमण में हुई वृद्धि, 63 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले मेें कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि होने लगी है। वीरवार को कोरोना के 63 नए संक्रमित सामने आए हैं। इसमें से 44 पंचकूला के हैं। इसमें 32 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। तीन दिन में कोरोना के 119 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना काल में संक्रमण से अब तक 149 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 97.15 फीसदी है। वीरवार को सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के 63 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 44 मामले पंचकूला के हैं। सीएमओ ने बताया कि भरेली, औद्योगिक क्षेत्र, कालका, कुटबेवाला, सेक्टर-10, सेक्टर-11, सेक्टर-15, सेक्टर-16, सेक्टर-17, सेक्टर-19, सेक्टर-21 में संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।
जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि कोरोना काल के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 184041 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक 14306 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें पंचकूला के 10927 मामले शामिल हैं। इनमें से अब तक 10616 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब पंचकूला में 162 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें