चंडीगढ़। जन टीकाकरण अभियान के चौथे दिन वीरवार को 1643 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली। इसमें गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की संख्या 113 जबकि 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों की संख्या 1530 रही।
खास बात यह है कि बुजुर्गों में टीके को लेकर गजब का उत्साह है। बुजुर्गों का कहना है कि टीका उनके लिए बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने कहा कि बुजुर्गों के जोश को देखकर स्वास्थ्यकर्मियों व अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का भी उत्साह बढ़ रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग भी राहत महसूस कर रहा है। वीरवार को 182 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के 679 कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। बता दें कि एक मार्च को 147 स्वास्थ्यकर्मियों और 831 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया था जबकि यह आंकड़ा दो मार्च को क्रमश: 126 और 697 और 3 मार्च को 298 और 817 रहा था। स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि उम्मीद है कि तय समय के अंदर टीकाकरण का तीसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया जाएगा। लाभार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वीरवार को चार नए केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा शुरू की गई। इन केंद्रों पर भी लाभार्थी टीका लगवाने पहुंचे।
बॉक्स
लोगों को बिना टीका लगाए न लौटाएं
डॉ. कंग ने बताया कि कई केंद्रों से लाभार्थियों को बिना टीका लगाए लौटाने की शिकायत सामने आ रही थी। इन केंद्रों पर चिकित्सा अधिकारियों को भेजकर स्थिति ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी लाभार्थी बिना टीका लगवाए वापस नहीं जाना चाहिए। अगर वहां कर्मचारियों की कमी के कारण परेशानी हो रही है तो वह इसकी सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दें, जिससे समस्या को समय रहते दूर किया जा सके।
बॉक्स
कहां कितने लोगों को लगा टीका
केंद्र गंभीर बीमार 60 साल से ज्यादा
जीएमसीएच 32 के दो केंद्रों पर 2 62
जीएमएसएच 16 के केंद्र नंबर 1 पर 4 194
जीएमएसएच 16 के केंद्र नंबर 2 पर 1 1
सिविल अस्पताल सेक्टर 45 15 97
सिविल अस्पताल मनीमाजरा 5 100
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर 49 0 49
पीजीआई लेक्चर थिएटर कांप्लेक्स 0 26
पीजीआई एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर 4 0
पीजीआई नेहरू एक्सटेंशन 7 74
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेक्टर 23 2 88
राजभवन डिस्पेंसरी सेक्टर 7 6 30
ईएसआई हॉस्पिटल रामदरबार 0 28
ड्डूमाजरा हेल्थ सेंटर 0 7
सेक्टर 8 पीएचसी 0 30
चैतन्य हॉस्पिटल 5 175
धर्मा हॉस्पिटल 9 121
लैंड मार्क हॉस्पिटल 0 25
हीलिंग हॉस्पिटल 3 64
संतोख हॉस्पिटल 35 145
चंडीगढ़ सिटी सेंटर 0 60
ईडेन क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल 1 16
केयर पार्टनर्स हार्ट सेंटर 6 56
मुकुट हॉस्पिटल 2 38
ग्लोबल हेल्थ केयर 6 34
जिंदल आईवीएफ मेमोरियल 0 10