पंचकूला। जिले में पंचकूला के 299 लोगों समेत 483 संक्रमित मिले हैं। इसमें 184 लोग दूसरे जिलों और प्रदेशों के हैं। वर्तमान में जिले में सक्रिय केस बढ़कर 2357 पर पहुंच गया है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों का रिकवरी रेट भी घटकर 85.43 फीसदी पर आ गया है। कोरोना से अभी तक 172 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को सर्वाधिक संक्रमित पिंजौर में 38 लोग मिले हैं। इसके अलावा सेक्टर-20 में 27 जबकि कालका में 23 लोग संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के 483 मामले सामने आए हैं। मंगलवार को की गई सैंपलिंग के दौरान पंचकूला के 299 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमित लोगों को आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा उनके संपर्क में आने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को मानक टबरा में नौ, अलीपुर में नौ, अमरावती इन्केलव में तीन, बरवाला में दो, बतौड़ में एक, बुढ़नपुर में दो, गरही कोटाह मेें एक, हरीपुर में एक, औद्योगिक क्षेत्र में एक, कालका में 23, कुंडी में एक, महेशपुर में एक, मानक टबरा में तीन, मनकपुर में एक, मानक्या में एक केस मिला है।
मानरवाला में एक, एमडीसी-4 में दो, एमडीसी-5 में छह, एमडीसी-6 में एक, मौली में एक, पिंजौर में 38, पुलिस लाइन में तीन, पावर कॉलोनी में तीन, रायपुररानी में दो, राजीव कॉलोनी में एक, रामगढ़ में तीन, सेक्टर-10 में पांच, सेक्टर-11 में पांच, सेक्टर-12 में एक, सेक्टर-12ए में चार, सेक्टर-14 में तीन, सेक्टर-15 में 13, सेक्टर-16 में 11, सेक्टर-17 में 7, सेक्टर-18 में एक, सेक्टर-19 में सात, सेक्टर-2 में तीन, सेक्टर-20 में 27, सेक्टर-21 में 15, सेक्टर-23 में एक, सेक्टर-25 में चार, सेक्टर-26 में पांच, सेक्टर-3 में एक, सेक्टर-31 में एक, सेक्टर-4 में 18, सेक्टर-5 में तीन, सेक्टर-6 में आठ, सेक्टर-7 में नौ, सेक्टर-8 में 17, सेक्टर-9 में पांच, सूरजपुर में चार कोरोना संक्रमित मिले हैं।
जिले में अब तक 253318 सैंपल
जिला स्वास्थ्य विभाग ने पंचकूला में अब तक कुल 253318 सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक 23637 संक्रमित मिले हैं। इसमें पंचकूला के 17364 लोग शामिल हैं। अब तक 14835 लोग संक्रमित ठीक हो चुके हैं।