पंचकूला। जिले में कोरोना का संक्रमण और होने वाली मौतों का सिलसिला जारी है। शनिवार को संक्रमण से जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 106 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमित सभी लोग पंचकूला के हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों का आंकड़ा 341 तक पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट अब 95.49 फीसदी पहुंच चुका है।
इसके अलावा जिले में 1004 मामले सक्रिय हैं। शनिवार को दम तोड़ने वालों में रायपुररानी निवासी 68 वर्षीय महिला, कालका निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग, सेक्टर-17 निवासी 54 वर्षीय महिला, सेक्टर-9 निवासी 48 वर्षीय महिला शामिल है। पंचकूला सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना के 106 मामले सामने आए हैं। इन मरीजों के संपर्क में आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है।
सीएमओ ने बताया कि अब्दुल्लापुर से तीन, अमरावती से पांच, बरवाला से छह, भोगपुर से एक, चंडीमंदिर से दो, घाटीवाला से दो, औद्योगिक क्षेत्र में एक, कालका से छह, खंगेसरा से एक, खेड़ा सीताराम, कोना, लोहगढ़, महेशपुर, मल्लाह, माढ़ावाला से एक एक केस सामने आएं हैं। वहीं पिंजौर से दस, पलसरा से एक, पुलिस लाइन से दो, रायपुररानी से दो, रामगढ़ से एक, रामपुर सियूडी से एक, सकेतड़ी से दो, सेक्टर-10, 12, 15, 16 से एक एक केस सामने आए हैं। सेक्टर-2 से दो, सेक्टर-25 से दो, सेक्टर-20 से पांच, सेक्टर-21,24,26, 27, टागरा काली राम, टिपरा से एक-एक केस सामने आए हैं।