फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन को मिला आश्वासन, धरना खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन मंगलवार को सेक्टर-5 धरनास्थल से एनएचएम ऑफिस और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के बाहर रोष प्रदर्शन किया। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संदीप सिन्धु ने बताया कि 22 जिलों के कोरोना कर्मचारी नियुक्ति पत्र जारी करवाने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जीएम संदीप मखिजा से मिले। उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों से बातचीत कर 15 दिन में 514 नियुक्ति पत्र जारी करवाने का वादा किया है।
विज्ञापन

एनएचएम ऑफिस के अधिकारियों ने बचे 82 कोरोना कर्मचारियों का डाटा हरियाणा कौशल रोजगार निगम भेजने का वादा भी किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेश आए हैं। दिसंबर के अंत तक 826 कोरोना कर्मचारी की नौकरी बहाली हर हालत में करनी है। कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार प्रकट किया। आश्वासन मिलने बाद मंगलवार को 31 मार्च 23 से सेक्टर-5 स्थित धरनास्थल पर नौ माह से चल रहा धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें