फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में घातक हुआ संक्रमण : 3440 नए पॉजिटिव मिले, 16 की जान गई, पांच माह का रिकॉर्ड टूटा

Mon, 12 Apr 2021 10:08 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • पिछले 24 घंटे में 1896 लोग ठीक भी हुए, अस्पताल से मिली छुट्टी
  • प्रदेश में गंभीर मरीजों की संख्या भी बढ़ी, आंकड़ा 263 तक पहुंचा
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना एक बार फिर से खतरनाक रूप से बढ़ने लगा है। पिछले पांच माह का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कोरोना के एक्टिव केस 20981 पहुंच गए हैं। 26 नवंबर 2020 को 20948 नए केस आए थे। इसके अलावा, गंभीर मरीजों की संख्या भी बढ़कर 263 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


रविवार को प्रदेश में 3440 नए केस मिले, जबकि 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, नए साल में पहली बार रिकवरी दर घटकर 92.35 प्रतिशत पहुंच गई, जबकि संक्रमण गति बढ़कर 4.82 प्रतिशत पहुंच गई है। जींद में तीन, यमुनानगर, पानीपत, करनाल, अंबाला, हिसार, भिवानी में दो-दो और सिरसा, हिसार व गुरुग्राम में एक एक कोरोना मरीज की मौत हो गई।

नए केसों में गुरुग्राम में पहली बार 1084, फरीदाबाद में 445, करनाल में 264, सोनीपत 155, हिसार 177, अंबाला 187, पानीपत 110, पंचकूला 116, कुरुक्षेत्र 194, यमुनानगर 149, सिरसा 93, झज्जर 63 व भिवानी में 49 नए केस मिले हैं। इसके अलावा, शेष जिलों में भी 6 से लेकर 50 से अधिक केस मिले हैं।
विज्ञापन


वहीं, गंभीर मरीजों की संख्या बढ़कर 263 पहुंच गई है। इनमें से 217 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और 46 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। रविवार को रिकॉर्ड 34856 लोगों के सैंपल लिए गए, जबकि 1896 लोगों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें