फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : पंचकूला में 14 डॉक्टरों समेत 869 लोग संक्रमित मिले, जिले में विदेश से अभी तक 2520 यात्री पहुंचे हैं, जिनमें 22 मरीजों की जांच जारी है

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में वीरवार को 14 सरकारी डॉक्टरों समेत 869 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। पंचकूला के 375 पुरुष और 326 महिलाएं संक्रमित मिली हैं। इसी के साथ सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 2593 पहुंच गई है। इसमें 2547 मरीजों को होम-आइसोलेशन और 46 मरीजों को अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक विदेश से 2520 यात्री पंचकूला पहुंचे हैं। जिनमें 22 मरीजों की जांच जारी है। अब तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या 46052 और पंचकूला में 34868 पहुंच गई है। वहीं जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 382 है।
विज्ञापन

कहां से आए कितने मरीज
12 जनवरी को 2721 मरीजों के जांच के लिए सैंपल लिए थे, जिनमें सेक्टर-1, सेक्टर-17, औद्योगिक क्षेत्र, अभयपुर, कुंडी, माजरी, ओल्ड पंचकूला, रज्जीपुर, रत्तेवाली, रेहाना, पावर कॉलोनी, हरिपुर, बतौड़, डबकोरी, रेहाना, बिल्ला, मानकपुर, अलीपुर और बडोना 3, अमरावती इनक्लेव के 10, बरवाला के 14, चंडीमंदिर, भैंरों की सेर के 2, पिंजौर के 4, कालका के 41, कितरपुर के 6, मड़ावाला और कोट, एमडीसी सेक्टर-2 के 2, एमडीसी सेक्टर-5 के 6, मोरनी के 11, नानकुपर के 4, पिंजौर 68, रायपुरानी के 7, राजीव कालोनी के 2,सेक्टर-10 के 43, सेक्टर-11 केे 26, सेक्टर-12 के 17, सेक्टर-12ए के 23, सेक्टर-14 के 14, सेक्टर-15 के 49, सेक्टर-16 के 19 सहित अन्य इलाकों से कोरोना के नए मरीजों में पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें