पंचकूला। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 81 मामले सामने आए हैं। सभी मामले पंचकूला के हैं। कोरोना का रिकवरी रेट 97.05 हो गया है, जबकि सक्रिय मामले 539 हैं। कोरोना से जिले में आज तक 352 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर का कहना है कि अमरावती से एक, भरेली से दो, फतेहपुर से एक, गरीदन से एक, ग्वाही से तीन, कालका से चार, कोना से एक, मानकपुर से एक, मानकियान से एक, एमडीसी से तीन, नानकपुर से एक संक्रमित मिला है।
नवांनगर से दो, पिंजौर से 16, पलसरा से एक, रायपुरानी से चार, सेक्टर-11 से दो लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सेक्टर-15 से तीन, सेक्टर-20 से आठ, सेक्टर-21 से एक, सेक्टर-25 से एक, सेक्टर-26 से एक, सेक्टर-4 से दो, सेक्टर-5 से एक, सेक्टर-6 से एक, सूरजपुर से दो, टिपरा से एक, टोडा से एक संक्रमित मिला है।
अब तक की गई 343474 सैंपलिंग
पंचकूला में कोरोना संक्रमण की जांच के अंतर्गत अब तक 343474 की सैंपलिंग की जा चुकी है। इसमें से कुल 39921 लोग संक्रमित हैं। इसमें से पंचकूला के कोरोना संक्रमितों की संख्या 30395 है। 29414 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब तक पंचकूला में कोरोना संक्रमण के कारण 352 लोगों की मौत हो चुकी है।