फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 7811 नए केस, हिसार डीसी के पीए समेत 41 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के साथ -साथ मौत के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश में 7811 नए मामले सामने आए हैं, जबकि अलग अलग जिलों में 41 मरीजों की मौत हो गई। यह आंकड़ा पिछले एक साल में एक दिन में दूसरा सबसे अधिक है। पिछले साल 26 नवंबर को एक ही दिन में 42 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को हिसार में सबसे अधिक 11 लोगों की मौत हुई है, जिनमें डीसी का पीए भी शामिल है। जींद में पांच, गुरुग्राम, फतेहाबाद और करनाल में चार-चार, पानीपत में तीन, अंबाला, सिरसा व फरीदाबाद में दो-दो, कुरुक्षेत्र, भिवानी, पलवल, कैथल में एक एक मरीज की मौत हो गई।
इस समय प्रदेश में संक्रमण दर 5.38 व रिकवरी दर 85.67 प्रतिशत रह गई है। वहीं, गंभीर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।। कुल गंभीर मरीज 1116 हो गए हैं और इनमें से 973 ऑक्सीजन और 143 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। अब एक्टिव केसों की संख्या 49772 हो गई है।
विज्ञापन

यहां आए अधिक केस
नए संक्रमण के मामले में गुरुग्राम अव्वल चल रहा है। मंगलवार को गुरुग्राम में 2344, फरीदाबाद 1245, सोनीपत 607, हिसार 479, करनाल 547, पानीपत 311, पंचकूला 229, कुरुक्षेत्र 281, यमुनानगर 180, जींद 208, फतेहाबाद 158, झज्जर 145, भिवानी 163 और सिरसा में 171 संक्त्रस्मण के नए मामले मिले हैं। 49694 को पहली और 27409 को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज का इंजेक्शन दिया गया। अब तक हरियाणा में कुल 334748 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें