फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : पंचकूला में नौ स्वास्थ्य कर्मचारी समेत 649 संक्रमित, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 2891पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोरोना का कहर जारी है। सोमवार को नौ स्वास्थ्य कर्मचारियों सहित 649 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। पंचकूला में 391 पुरुष और 258 महिलाएं संक्रमित हैं। इससे पहले 1128 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। इसके साथ ही अब कोरोना एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 2891 पहुंच गया है। इसमें 2870 होम आइसोलेटेड जबकि 21 अस्पतालों में दाखिल हैं। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 384 पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार विदेश से आने वाले 2644 यात्रियों को चिह्नित किया गया है। इसमें से 25 यात्रियों की जांच जारी है। इसके अलावा जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार को 15-18 आयुवर्ग के 1465 किशोरों ने टीकाकरण किया गया। इसके अलावा अलग-अलग आयुवर्ग के लोगों ने वैक्सीन की 1428 पहला डोज जबकि 1390 ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें