फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : पंचकूला में 45 लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 11 फरवरी को 1017 लोगों के सैंपल लिए थे। इसमें से 45 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। मरीजों में पंचकूला के 33 मरीज हैं, इनमें 21 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। इसी के साथ कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 258 पहुंच गया है।
विज्ञापन

इसमें 242 होम आइसोलेटेड और 16 अस्पतालों में दाखिल हैं। जिले में अब तक कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 411 पहुंच गया है। अब तक 57720 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है, इसमें जिले के 43815 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा विदेश से पंचकूला आने वाले 4159 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस किया है। इसमें 18 मरीजों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें