फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना: नहीं थम रही संक्रमण से होने वाली मौतें, 426 नए पॉजिटिव मिले, 944 ठीक हुए

Sun, 13 Jun 2021 10:40 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में कोरोना संक्रमण थमने लगा है लेकिन प्रदेश में इससे होने वाली मौतों में कमी नहीं आ रही है। इस समय 1.17 फीसदी मृत्यु दर है। राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है और यह 98.15 फीसदी तक पहुंच चुका है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में शनिवार को कोरोना के नए केस 426 आए, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 944 रही। एक दिन की संक्रमण दर घटकर 1.23 प्रतिशत रह गई है। वहीं, कोरोना की दूसरी लहर की संक्रमण दर भी घटकर 12.97 प्रतिशत तक पहुंच गई है। रिकवरी दर लगतार बढ़कर 98.15 फीसदी पर पहुंची है। सक्रिय मामलों की संख्या 5186 रह गई है।

विज्ञापन


मौत नहीं हो रही कम, दर 1.17 प्रतिशत पहुंची
बेशक पिछले दिनों से प्रदेश में कोरोना के केस कम आ रहे हैं लेकिन मौत का आंकड़ा अभी भी कम नहीं हो रहा है। शनिवार को 45 मरीजों की मौत दर्ज की गई। इस समय हरियाणा में मृत्यु दर 1.17 प्रतिशत तक पहुंच गई है। हिसार 8, पानीपत 6, जींद 5, गुरुग्राम-सिरसा-झज्जर 4-4, सोनीपत कुरुक्षेत्र महेंद्रगढ़ 1-1, भिवानी 3, फतेहाबाद-कैथल-अंबाला-यमुनानगर में 2-2 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें