पंचकूला। जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को 33 नए लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में आज तक कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 362 पहुंच गया है। जिले में 247 सक्रिय मामले हैं। सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को जिले में संक्रमण के जो मामले सामने आए हैं, यह सभी पंचकूला के हैं। जिन मरीजों में संक्रमण पाया गया है उनको आइसोलेट कर दिया गया है।
इन मरीजों के संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। राहत वाली खबर यह है कि शुक्रवार को कोरोना से पंचकूला में कोई मौत नहीं हुई। सीएमओ ने बताया कि अभयपुर से दो, अमरावती एनक्लेव में चार, भगवानपुर में एक, हरिपुर में एक, खेतरपाली में एक, मदनपुर, माढ़ावाला में दो, एमडीसी में दो, पिंजौर में चार, रायपुररानी में एक, सेक्टर-1 में चार, सेक्टर-10 में एक, सेक्टर-12ए में दो, सेक्टर-14 में एक, सेक्टर-20 में एक केस संक्रमण के सामने आए हैं।
अब तक की गई 348749 सैंपलिंग
पंचकूला में संक्रमण की जांच के अंतर्गत अब तक 348749 की सैंपलिंग की जा चुकी है। इसमें से कुल संक्रमित 40075 हैं। पंचकूला के संक्रमितों की संख्या 30442 है। इसमें से 29833 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। अब पंचकूला में कोरोना के सक्रिय मामले 247 हैं। अब तक पंचकूला में कोरोना संक्रमण के कारण 362 लोगों की मौत हो चुकी है।