फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजौर में ऑनलाइन कार बेचने के नाम पर 1.28 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। ओएलएक्स पर कार बेचने का विज्ञापन देकर पिंजौर निवासी एक व्यक्ति से करीब 1.28 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता मनोज कुमार निवासी धर्मपुर कॉलोनी पिंजौर ने बताया कि 31 मई को उसने ओएलएक्स पर एक ऑल्टो कार का विज्ञापन देखा जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि कार पसंद आने पर उसने विज्ञापन में दिए फोन नंबर पर संपर्क किया तो आरोपी ने अपना नाम रोहित बताकर स्वयं को सीआईएसएफ का सिपाही बताया। शातिर ने शिकायतकर्ता को झांसे में लेने के लिए अपना आईकार्ड सहित कार के दस्तावेज व्हाट्सएप पर भेज दिए। आरोपी ने उसे विश्वास दिलाकर कहा कि वह कार को 1.40 लाख में उसे बेच देगा। शिकायतकर्ता ठग के झांसे में आ गया और आरोपी के कहे अनुसार उसके गूगल-पे, बैंक एकाउंट में 128520 रुपये ट्रांसफर कर दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी के एकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने के बाद आरोपी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता मनोज कुमार की शिकायत पर आरोपी रोहित के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें