पंचकूला। जिले में 31 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें 23 संक्रमित जिले के हैं जबकि आठ मरीज अन्य जिलों और प्रदेशों के हैं। सेक्टर-1 स्थित पीजी कॉलेज में अंबाला के छह विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना जांच के लिए कॉलेज कैंपस के विद्यार्थियों की सैंपलिंग की गई थी। ये विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 86 पहुंच गया है। इसमें से 70 होम आइसोलेटेड और 16 अस्पतालों में दाखिल हैं। अब तक पंचकूला में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 31000 पहुंच गई है, जबकि दम तोड़ने वालों की संख्या 831 पहुंच गई है।
यहां से मिले हैं कोरोना संक्रमित
जिले में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज पंचकूला सेक्टर-20 और सेक्टर-4 से आ रहे हैं। 30 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोविड जांच के लिए 1652 मरीजों के सैंपल लिए गए थे। इसमें बीटीसी भानू का 31 और 29 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-10 का 62 वर्षीय, सेक्टर-11 का 18 वर्षीय युवक, सेक्टर-12 का 66 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-12 की 25 वर्षीय महिला और सेक्टर-12 की 23 वर्षीय युवती, सेक्टर-12 का 54 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-16 का 45 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-2 की 57 वर्षीय महिला, सेक्टर-20 का 49 वर्षीय व्यक्ति, 14 वर्षीय लड़का, 64 वर्षीय बुजुर्ग और 53 वर्षीय महिला, सेक्टर-21 का 46 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-4 की 33 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय व्यक्ति, 17 वर्षीय किशोरी, सेक्टर-8 का 68 वर्षीय बुजुर्ग, सेक्टर-9 का 35 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।