फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बंद मकान से एसी के कॉपर पार्ट्स और 55 इंच की एलईडी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-15 में चोरों ने तीन एसी तोड़ निकाली कॉपर कॉयल, 1.35 लाख रुपये का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाकर तीन स्प्लिट एसी से कॉपर कॉयल, कॉपर वायरिंग, कंप्रेसर समेत अन्य कीमती पुर्जे चोरी कर लिए। इसके अलावा घर से 55 इंच की सैमसंग एलईडी टीवी भी चोरी कर ली गई। वारदात में करीब 1.35 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-4 निवासी शुभम मित्तल ने सेक्टर-14 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके चाचा का सेक्टर-15 स्थित मकान फिलहाल खाली पड़ा है। छह अगस्त को जब वह मकान पर पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर तीनों स्प्लिट एसी के इनडोर और आउटडोर यूनिट तोड़कर कॉपर कॉयल, पाइप, वायरिंग और कंप्रेसर निकाल ले गए। इसके साथ ही 55 इंच की एलईडी टीवी भी गायब मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें