फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आईटीआई कालका में दीक्षांत समारोह, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल के दम पर रोजगार और स्वरोजगार अपनाएं युवा : कृष्ण लाल लांबा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कालका में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें नगर परिषद कालका के अध्यक्ष कृष्ण लाल लांबा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में करीब 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न ट्रेडों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कृष्ण लाल लांबा ने युवाओं को नशे से दूर रहने और प्रशिक्षण के दौरान हासिल किए कौशल के दम पर रोजगार एवं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलता है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कौशल विकास, स्वरोजगार और नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य मनदीप बेनीवाल, ग्रुप इंस्ट्रक्टर संजीव त्यागी और राधेश्याम सहित अन्य अनुदेशक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें