फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मूसेवाला के प्रोग्रामों के 37 करोड़ रुपये पर विवाद

Fri, 08 Aug 2025 08:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानसा। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला द्वारा देश-विदेश में किए प्रोग्रामों के पैसों को लेकर विवाद हो गया है। यह विवाद मूसेवाला और उनके पूर्व मैनेजर रहे एक व्यक्ति के बीच है। मामले को लेकर सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर ने डीजीपी पंजाब को पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मूसेवाला के परिवार द्वारा यह पैसा 37 करोड़ रुपये के करीब बताया जा रहा है। परिवार का कहना है कि सिद्धू का पूर्व मैनेजर से लंबे समय से इस पैसे और प्रोग्रामों का हिसाब मांगते आ रहे हैं, लेकिन वह आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला के देश-विदेश में होने शो के लेनदेन का हिसाब उक्त मैनेजर के पास होता था। मूसेवाला की मौत के बाद परिवार ने उससे हिसाब मांगा तो वह टालमटोल करता रहा। अब परिवार ने डीजीपी को पत्र लिख मामले की शिकायत की है। सिद्धू मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह ने बताया कि सिद्धू के शो का करोड़ों रुपये का बिजनेस होने का अनुमान है। उनके द्वारा जुटाए रिकाॅर्ड के मुताबिक यह रकम करीब 37 करोड़ रुपये बनती है। यदि इसका पूरा रिकाॅर्ड देखा जाए तो रकम इससे अधिक भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि पहले पूर्व मैनेजर हिसाब देने की बात करता था लेकिन अब इस मामले को लेकर बात करने के लिए तैयार नहीं है। मजबूरन उन्हें पुलिस का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें