फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ठेकाकर्मी डायल 112 पर तैनात, नियमित को भेजा पुलिस लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 42 चालकों को 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद 9 मार्च को डायल 112 पर बतौर ड्राइवर तैनात कर दिया गया है संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। ड्राइवरों की कमी को पूरा करने और वर्तमान में पुलिस के वाहन चलाने वाले कर्मचारियों को अन्य जगह भेजने के लिए की गई नई नियुक्ति पर असमंजस के हालात पैदा हो गए हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के तहत जिले में 42 चालकों को 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद डायल 112 पर तैनात कर दिया गया है। उनकी जगह नियमित पुलिस कर्मचारियों की तैनाती पुलिस लाइन में कर दी गई है। कई दिनों के बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस तैनाती को लेकर असमंजस में हैं। अधिकारियों का मानना है कि डायल 112 ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पांस एंड स्पोर्ट सिस्टम) के वाहनों पर नियमित पुलिस कर्मचारियों को ही तैनात किया जाना है। आउटसोर्स (बाह्य स्रोत) के तहत नियुक्त कर्मचारियों की तैनाती पुलिस विभाग में अन्य वाहनों पर होनी है। इस मामले में एडीजीपी एएस चावला का कहना है कि संदेश भेजने में कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है।। इसकी जांच कराकर इसको जल्द दुरुस्त किया जाएगा। सरकार की तरफ से पहले डायल 112 के लिए ही इनकी नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया गया था, लेकिन बाद में आउटसोर्सिंग पर रखे चालकों को पुलिस विभाग के दूसरे वाहनों पर तैनात किया जाना था।
विज्ञापन

यह है मामला
9 मार्च से जिले में करीब सभी डायल 112 ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पांस एंड स्पोर्ट सिस्टम) के वाहनों पर कौशल रोजगार निगम द्वारा नियुक्त कर्मचारियों को लगाया गया है। इन वाहनों पर जो पुलिस कर्मचारी थे, उनको पुलिस लाइन भेजा गया है। डायल 112 पर नियुक्त चालकों को 15 दिन की ट्रेनिंग दी गई है। इनको 15 दिन वाहनों के रखरखाव और डायल 112 की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई है। पंचकूला में डायल 112 के 19 वाहन हैं। इनको पहले हरियाणा पुलिस के सिपाही चलाते थे, लेकिन अब कौशल रोजगार निगम द्वारा नियुक्त चालकों की तैनाती इन वाहनों पर कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार चालकों की भर्ती होने से पुलिस विभाग में पुलिसकर्मियों की कमी दूर होगी। हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं को अधिक से अधिक नौकरी देने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड की स्थापना की गई है। इसके तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाता है। 12वीं कक्षा की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार और वैध ड्राइविंग लाइसेंस वालों की नियुक्ति इसमें की गई है। ये दो शिफ्टों में काम करेगें। इन पदों पर चयनित उम्मीदवार अन्य पुलिसकर्मियों के अनुसार ही अधिकारियों की देखरेख में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें