फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लगातार बारिश से मोरनी क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित, कई सड़कें बंद, यातायात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। शनिवार रात से शुरू हुई तेज बारिश ने मोरनी क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। बारिश के चलते कई स्थानों पर पहाड़ों से मलबा ने कई सड़कें बंद हो गई हैं। खासतौर पर मोरनी से पंचकूला मार्ग पर भूडी गांव के पास मुख्य मार्ग बंद अवरुद्ध है। पहाड़ से लगातार गिर रहे भारी पत्थरों के कारण सड़क पर मलबा जमा हो गया, जिससे यातायात ठप हो रहा है।
विज्ञापन




इसी तरह मोरनी-रायपुररानी मार्ग पर भी कई घंटों तक वाहनों की आवाजाही रुकी रही। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश का यह सिलसिला यदि ऐसे ही जारी रहा तो स्थिति और बिगड़ सकती है। इसके अलावा कुछ अन्य लोकल मार्गों की हालत भी खराब होती जा रही है। मोरनी से बड़ीशेर होते हुए थपड़ी और दमन की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग भी खतरे की स्थिति में पहुंच चुका है। प्रशासन की ओर से मोरनी से रायपुर मार्ग पर जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटवाया गया था, जिसके बाद मार्ग सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें