फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिखर पर रहने के लिए गुणवत्ता, गति और तालमेल में निरंतर सुधार करना जरूरी : नारायणन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला। उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण-2025 को लेकर एक दिवसीय राज्यस्तरीय वर्कशाॅप का लोक निर्माण विश्राम गृह सेक्टर-1 के ऑडिटोरियम में सांख्कीय सेल व उच्च शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक एसएन नारायणन ने कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सभी विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारियों, महाविद्यालय प्रतिनिधियों, उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एआईएसएचई में भागीदारी और डेटा प्रस्तुत करने में हरियाणा लगातार शीर्ष प्रदर्शन करने वाला राज्य है। यह उपलब्धि संस्थागत और विश्वविद्यालय स्तर पर समर्पण और समन्वित प्रयासों का परिणाम है। हालांकि शीर्ष पर बने रहने का अर्थ यह भी है कि गुणवत्ता, गति और उभरती राष्ट्रीय आवश्यकताओं के साथ तालमेल में निरंतर सुधार करना होगा।
विज्ञापन

इस दौरान उच्च शिक्षा पर एक सुदृढ़ डेटा-बेस तैयार करने के लिए, मंत्रालय ने 2011 में इलेक्ट्रॉनिक मोड के माध्यम से देश के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों से डेटा एकत्र करने के लिए अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण भी शुरू किया गया। नियमित आधार पर विश्वसनीय डेटा तैयार करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, मंत्रालय ने वार्षिक आधार पर सर्वेक्षण जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें