पंचकूला। सेक्टर-5 में रविवार देर रात करीब 12.30 बजे एक होटल वेटर से तीन युवकों ने चाकू दिखाकर मोबाइल और 500 रुपये छीन लिए। वेटर ने हिम्मत कर जब बड़े भाई का नाम बताया तो आरोपियों ने मोबाइल और पैसा लौटाते हुए कहा कि वे तो प्रैंक कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में चार से पांच राइडरों को देर रात पेट्रोलिंग पर तैनात कर दिया। इसी जगह पर 24 घंटे पहले 4 अक्तूबर की रात वेटर ब्रिजेश रावत पर लुटेरों ने चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया था। ब्रिजेश फिलहाल जीएमसीएच-32 में उपचाराधीन है।