पंचकूला। जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) पंचकूला के चुनाव को लेकर कोर्ट परिसर में चुनावी माहौल गरमाने लगा है। 11 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। उम्मीदवार चैंबर-टू-चैंबर पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात कर समर्थन मांग रहे हैं। वहीं, प्रत्याशियों के समर्थक भी अलग-अलग टोलियां बनाकर प्रचार में जुटे हैं। कोर्ट परिसर में चुनावी पोस्टर और होर्डिंग भी लगाए गए हैं। इस बार डीबीए चुनाव में लगभग सभी प्रमुख पदों पर सीधा मुकाबला है। छह पदों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। करीब 1450 अधिवक्ता इन उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।
अध्यक्ष पद पर डीपी सिसोदिया और गौरव शर्मा के बीच मुकाबला है। वहीं, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए रणधीर सिंह जागलान और हरि राम कशव आमने-सामने हैं। वाइस प्रेसिडेंट जनरल पद पर जीवन सिंह सैनी और गगनदीप सिंह के बीच मुकाबला होगा। महिला आरक्षित वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए सोनिया सैनी और निशा मलिक चुनाव लड़ रही हैं। सेक्रेटरी जनरल पद पर अमित सिंह मोर और अशोक शर्मा के बीच मुकाबला है। जॉइंट सेक्रेटरी महिला आरक्षित पद के लिए दीक्षा शर्मा और कीर्ति चुनावी मैदान में हैं। सेक्रेटरी लाइब्रेरी पद पर केवल एक नामांकन दाखिल होने के कारण सोनिया गौड़ को निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया है। ऐसे में अब शेष पदों के लिए होने वाले चुनाव पर अधिवक्ताओं की नजर है।
पदवार मुकाबला
पद
उम्मीदवार
अध्यक्ष
डीपी सिसोदिया, गौरव शर्मा
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट
रणधीर सिंह जागलान, हरि राम कशव
वाइस प्रेसिडेंट जनरल
जीवन सिंह सैनी, गगनदीप सिंह
वाइस प्रेसिडेंट महिला आरक्षित
सोनिया सैनी, निशा मलिक
सेक्रेटरी जनरल
अमित मोर, अशोक शर्मा
जॉइंट सेक्रेटरी महिला आरक्षित
दीक्षा शर्मा, कीर्ति