फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कीम में खरीदी एक्टिवा खराब, फोरम ने रिपेयर कराने के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला पंचकूला की तहसील कालका के खटीक मोहल्ला निवासी रजत की याचिका पर द डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर डिस्पयूट्स रिड्रेसल फोरम, पंचकूला ने फैसला सुनाया है। शिकायतकर्ता ने फोरम को दी शिकायत में तीन पक्षों को पार्टी बनाया था। इनमें पंचकूला, सेक्टर-8 के जोशी ऑटोस्कैन्स प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, सेक्टर-49-50, कामर्शियल कांप्लेक्स-2 स्थित होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और नेशनल हाईवे नंबर-22, पिंजौर के सियूड़ी के प्लॉट नंबर-163 स्थित सुखीजा ऑटो सेंटर शामिल हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने उन्हें एक स्कीम के तहत खराब एक्टिवा 3जी बेच दिए जाने के आरोप लगाए थे। उन्होंने फोरम को बताया था कि स्कीम के तहत शुरुआत में उनसे 15 हजार रुपये लिए गए थे और बाकी किस्तें देनी बताई गई थीं। एक्टिवा की खरीद के करीब एक सप्ताह बाद ही उसमें कई प्रकार की परेशानियां आनी शुरू हो गईं। फिर इंजन में भी खराबी होनी बताई गई। फोरम ने सभी पक्षों के जवाब रखने पर केवल पिंजौर के सुखीजा ऑटो सेंटर को शिकायतकर्ता की एक्टिवा रिपेयर करने के आदेश दिए। साथ ही शिकायतकर्ता को मानसिक परेशानी और मुकद्दमा खर्च के 15 हजार रुपये भी देने होंगे।
फोरम ने उक्त अन्य दो पक्षों के खिलाफ याचिका को खारिज किया है। फोरम ने कालका के बिटना स्थित आईटीआई के प्रिंसिपल को एक्टिवा के इंजन और अन्य खराबियों की जांच के लिए मैकेनिकल इंस्ट्रक्टर नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मैकेनिकल इंस्ट्रक्टर को सुखीजा ऑटो सेंटर द्वारा एक्टिवा रिपेयर के बाद एक्टिवा की जांच कर रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें