फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास पर आरयूबी का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास पर रेलवे अंडरब्रिज का काम मंगलवार को शुरू हो गया है। इस मौके पर पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने पहुंचकर काम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास पर आरयूबी निर्माण न होने के कारण इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पा रही थी। इस कारण वाहन पिंजौर शहर से गुजरते थे और इस कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा था। आरयूबी के निर्माण के लिए रेलवे की अनुमति न मिलने से काम रुका हुआ था, इसको लेकर वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रेलवे मंत्री अश्विन वैष्णव और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संपर्क में थीं। उन्होंने पुरजोर प्रयास कर यह काम शुरू करवाया है।
उन्होंने बताया कि पिंजौर में जाम की बड़ी समस्या के समाधान के लिए सरकार ने करोड़ों की लागत से बाईपास को मंजूरी देकर काम शुरू करवाया था। इसका शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 1 मई, 2017 को किया था। इसके निर्माण से हरियाणा के साथ हिमाचल को भी बड़ा फायदा होगा। पिंजौर में सबसे बड़ी जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद है कि अप्रैल तक काम पूरा हो जाएगा। पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि इस बड़े कार्य में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विन वैष्णव का सबसे बड़ा सहयोग रहा है। वह जनता के साथ उनका आभार प्रकट करती हैं। इस मौके पर रेलवे, पीडब्ल्यूडी अधिकारी और बाईपास कांट्रेक्टर जयदीप सिंगला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें