फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: धनतेरस से पहले ही बाजार गुलजार, बिकने लगे पीतल-कांसे के बर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। धनतेरस से पहले ही लोगों ने बर्तनों की खरीदारी शुरू कर दी है। बाजार में सबसे ज्यादा पीतल, कांसे और ट्राई प्लाई के बर्तन बिक रहे हैं। लोगों ने धनतेरस के लिए बर्तनों की प्री बुकिंग भी करवा ली है ताकि धनतेरस वाले दिन भीड़ में उनका ज्यादा समय बर्बाद ना हो। बाजार में ट्राइ प्लाई के बर्तनों की लोग काफी खरीदारी कर रहे हैं क्योंकि यह बर्तन जलता नहीं है।

इसके अलावा बाजार में एंटिक लुक स्टील्स के बर्तन भी बिक रहे हैं। सबसे ज्यादा मार्केट में इन बर्तनों की मांग है। यह बर्तन अहमदाबाद की कंपनी से बनकर आते हैं। लोग ब्रांडेड क्वालिटी के बर्तनों को खरीदना पसंद कर रहे हैं। धनतेरस से पहले शहर के दुकानदारों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दुकानदारों ने बर्तनों का स्टॉक मंगवा कर रख लिया है। शहर में धनतेरस वाले दिन दुकानें जल्दी और देर रात तक खुली रहेंगी।
विज्ञापन

सेक्टर-9 स्थित मार्केट में गर्ग किचन कलेक्शन के दुकानदार रविंद्र गर्ग ने बताया कि लोग धनतेरस से पहले बर्तनों की प्री बुकिंग करवा रहे हैं। उनकी दुकान पर सबसे ज्यादा पीतल और कांसे के बर्तन बिक रहे हैं। दीपावली पर लोग खुद के अलावा अपने वर्कर्स के लिए बर्तनों की खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं।


धनतेरस पर खाने के बर्तन खरीदकर उस बर्तन में भोजन करने से बुद्धि निर्मल होती है। निर्मल बुद्धि से धन की प्राप्ति होती है। लक्ष्मी उनके पास टिकती है जिनका मन निर्मल होता है। धनतेरस पर पीतल तांबा और कांसे के बर्तन खरीदने चाहिए। - पंडित हर्षमाणी
विज्ञापन

लक्ष्मी के आगमन के लिए बर्तनों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। चांदी के बर्तन खरीदना सर्वोत्तम है। लोग पीतल और तांबा के बर्तन भी खरीद सकते हैं। भगवान को भोग लगाने के लिए थाली-ग्लास की खरीदारी करनी चाहिए। - पंडित मनमोहन द्विवेदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें