फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी का निर्माण, जाम हुआ आम, फंसते हैं स्कूल वाहन और अन्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर नालागढ़ रोड पर रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन आरओबी जाम की वजह से स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। बुधवार को भी रेलवे फाटक से गांव बसौंला की तरफ करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। पिंजौर नालागढ़ रोड पर पिंजौर के अंतर्गत बहुत सी कॉलोनियां और कई दर्जन गांव आते हैं। इन गांवों के अधिकतर बच्चे पढ़ने के लिए पिंजौर, कालका, पंचकूला और चंडीगढ़ के स्कूलों में जाते हैं। आरओबी के निर्माण के चलते लगने वाले जाम के कारण बच्चे घर से स्कूल और स्कूल से घर देरी से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल संचालकों सहित स्थानीय कॉलोनियों के लोगों का कहना कि कोई भी विकास कार्य के शुरू करने से पहले वैकल्पिक रास्ते निकाले जाते हैं, ताकि विकास कार्य के चलते आम पब्लिक को परेशानी न हो। पिंजौर में अधिकारियों को निर्माण करवाने से मतलब है। उससे पब्लिक को कितनी ही परेशानी क्यों न उठानी पड़े। इस मार्ग पर आरओबी के निर्माण के शुरू करने से पहले भी वाहनों की लंबी कतार लगती थी। आला अधिकारियों ने बिना उचित प्लानिंग के ट्रैफिक समस्या को नजरअंदाज कर आरओबी का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। इसका खामियाजा वाहन चालकों सहित मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। आरओबी का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सूरजपुर सुक्खोमाजरी बाईपास को यदि शुरू कर दिया जाता तो बद्दी की तरफ जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही शहर में बंद हो जाती। काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिल पाती।
रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात के लिए लोगों के सुझाव
सूरजपुर सुक्खोमाजरी बाईपास से वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जाए
शहर में दिन के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाए। अगर पूरा दिन प्रतिबंध संभव न हो तो स्कूल के समय भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहनी करनी चाहिए।
विज्ञापन

बद्दी की ओर आवाजाही करने वाले वाहनों को गांव चरनिया की तरफ से पपलोहा रोड से निकालना सुनिश्चित किया जाए।
रेलवे फाटक के समीप रोड को सही बनाना चाहिए ताकि वाहनों की रफ्तार सही रहे और दुर्घटना की संभावना कम रहे।
रेलवे फाटक के समीप ट्रैफिक नियंत्रण के लिए जवानों की ड्यूटी लगानी चाहिए ताकि रोड पर वाहन अपनी एक ही लेन में चलें और वाहनों की आवाजाही सुचारु रहे।
रेलवे फाटक के समीप कई जगह रोड संकीर्ण है। उसे चौड़ा करना चाहिए ताकि वाहन आसानी से गुजर सकें।
वाहन खराब होने की स्थित में वाहन को रोड से हटाने के लिए क्रेन आदि मौजूद रहनी चाहिए ताकि रोड पर जाम लगने से पहले ही वाहन को हटा दिया जाए।
लोगों में है रोष। पिंजौर नालागढ़ रोड पर रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों का दावा है कि अगर प्रशासन उन्हें हर रोज लगने वाले जाम से निजात नहीं दिलाता तो विभिन्न कॉलोनियों के लोग एकजुट होकर रोष प्रदर्शन करेंगे।
स्कूल संचालकों ने लगाई प्रशासन से गुहार। स्कूल संचालकों ने प्रशासन से गुहार लगाई लगा है। उन्होंने कहा कि जाम की वजह से स्कूल पहुंचने वाले कच्चे देरी से स्कूल पहुंच रहे हैं। इस कारण उनकी पढ़ाई का नुकसान तो हो ही रहा है, साथ ही उन्हें मानसिक, शारीरिक परेशानी भी उठानी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल बसों की आवाजाही सुनिश्चित की जाए ताकि बच्चों सहित उनके अभिभावकों को भी मानसिक परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें