फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घग्गर पर नए पुल का निर्माण शुरू, पीएमडीए ने सर्वे और सॉइल टेस्टिंग की पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) ने सेक्टर-21/3 की डिवाइडिंग रोड पर घग्गर नदी पर बनने वाले नए पुल के निर्माण कार्य को गति दे दी है। परियोजना के शुरुआती चरण के तहत सर्वे और सॉइल टेस्टिंग का काम पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही पुल की अंतिम तकनीकी ड्राइंग (फाइनल डिजाइन) भी तैयार हो चुकी है, जिसके आधार पर अब निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक पर तैयार होगा। वर्तमान में सेक्टर-21 और सेक्टर-23 को जोड़ने वाला मौजूदा दो लेन का पुल यातायात के बढ़ते दबाव के कारण अक्सर जाम की स्थिति पैदा करता है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं, जिससे सुबह और शाम के समय ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। नया पुल बनने के बाद यातायात का दबाव विभाजित होगा और लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना के अनुसार नए पुल की कुल लंबाई 333.90 मीटर होगी। इसमें 37.10 मीटर के नौ स्पान बनाए जाएंगे। पुल का निर्माण आधुनिक इंजीनियरिंग मानकों के अनुरूप किया जाएगा ताकि यह लंबे समय तक सुरक्षित और टिकाऊ बना रहे।
पुल की नींव को मजबूत बनाने के लिए पाइल फाउंडेशन तकनीक अपनाई जाएगी
पुल की नींव को मजबूत बनाने के लिए पाइल फाउंडेशन तकनीक अपनाई जाएगी। इसके लिए सॉइल टेस्टिंग के जरिए जमीन की भार वहन क्षमता और अन्य तकनीकी पहलुओं का अध्ययन किया जा चुका है। अब निर्धारित डिजाइन के अनुसार पाइल और अन्य संरचनात्मक कार्य शुरू किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों की लगातार बढ़ती आबादी तथा वाहनों की संख्या को देखते हुए इस पुल का निर्माण लंबे समय से आवश्यक माना जा रहा था। यह परियोजना न केवल सेक्टर-21, 23, 24 और 25 के बीच आवागमन को सुगम बनाएगी, बल्कि चंडीगढ़, जीरकपुर, रामगढ़ और मोरनी की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक और बेहतर संपर्क उपलब्ध कराएगी। पुल बनने के बाद शहर के इस हिस्से में ट्रैफिक व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक सुचारू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें