फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी भवन में बैठक, एआईसीसी को-ऑर्डिनेटर्स ने सिखाई चुनावी रणनीति भाजपा की विफलताओं को मुद्दा बनाने का आह्वान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सेक्टर-15 स्थित पंजाबी भवन में शक्ति प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं और संभावित प्रत्याशियों को जीत का मंत्र दिया। बैठक में एआईसीसी को-ऑर्डिनेटर्स ने चुनावी रणनीति समझाते हुए एकजुटता पर जोर दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान संजय चौहान ने की। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के को-ऑर्डिनेटर्स श्याम शर्मा, तरुण शर्मा और बसंत अहलावत विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य संभावित उम्मीदवारों को चुनावी बारीकियों से अवगत कराना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना रहा। को-ऑर्डिनेटर्स ने कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन, जनसंपर्क और मुद्दों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

संजय चौहान ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे नगर निगम में भ्रष्टाचार और विकास कार्यों में देरी को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अजय गौतम ने किया और अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें