फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
डीजीपी ऑफिस का घेराव करने जाते हुए कार्यकर्ता। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। शहर की कालोनियों को नशा मुक्त बनाने और कांग्रेसी नेताओं पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन के नेतृत्व में सेक्टर-5 स्थित शालीमार मॉल के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-6 स्थित डीजीपी ऑफिस का घेराव करने के लिए कूच किया, लेकिन मौके पर ही एसीपी विजय नेहरा पहुंच गए, जिन्हें अपनी मांगों को लेकर नेताओं ने ज्ञापन सौंपा। एसीपी विजय नेहरा ने बातचीत के दौरान कांग्रेसी नेताओं को बताया कि पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर है। तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में नामजद छह में से पांच को पकड़ लिया गया है। छठे आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने एसीपी विजय नेहरा को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कालोनियों को नशा मुक्त बनाया जाए। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। सेेक्टर-16 पुलिस चौकी को थाना बनाया जाए जिससे कि पुलिस स्टाफ में बढ़ोतरी हो सके। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस चंडीगढ़ प्रशासन के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम बनाए। जो मौलीजागरां, इंदिरा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, खड़क मंगोली, सेक्टर-20 कुंडी में नशा के कारोबार को बंद करवाए।
इन्होंने किया प्रदर्शन
प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशि शर्मा, पूर्व मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया, प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भरद्वाज, पूर्व चेयरमैन संतोष शर्मा, नगर परिषद पूर्व प्रधान मनवीर कौर गिल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमंत किंगर, पार्षद पंकज बाल्मीकि, पार्षद उषा रानी, डॉक्टर राम प्रसाद, सुनील सरोहा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें