पंचकूला। कांग्रेस प्रदेश के तीनों नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करेगी। यह दावा पूर्व मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया ने किया है। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों की ओर से किए गए भारत बंद को कांग्रेस का खुला समर्थन है। 27 दिसंबर को होने वाले निगम चुनाव में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस पंचकूला की 20 सीटों समेत मेयर की सीट पर भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद हरियाणा में कांग्रेस मजबूत हुई है, जिसका उदाहरण बरोदा में हुए उपचुनाव में देखने को मिला। जिसमें कांग्रेस ने भाजपा-गठबंधन के उम्मीदवार को भारी मतों से हराकर जीत का परचम लहराया। पूर्व मेयर उपेंद्र कौर अहलूवालिया ने कहा कि शैलजा की कार्यकुशलता इस बात से पता चलती है कि उनके कांग्रेस अध्यक्षा के कार्यभार संभालने के एक महीने के अंदर हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 90 में से 31 सीटों पर जीत हासिल की। निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीतेगी और भाजपा गठबंधन का सूपड़ा साफ करेगी।