फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। भारतीय जनता की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसी नेताओं ने सोमवार को सेक्टर-18 चौक पर प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों को संबोधित कर उन्होंने कहा कि यह देश के लोगों का दुर्भाग्य है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन आने का विश्वास करके सत्ता सौंपी थी, लेकिन आज जनविरोधी नीतियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग दुआ कर रहे हैं कि देश में कांग्रेस सरकार वाले दिन ही लौट आएं।
विज्ञापन

चंद्रमोहन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात वर्ष पूरा होने उपलक्ष्य में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सरकार को हमेशा ही रचनात्मक सुझाव दिए हैं। जन सेवा कांग्रेस की मूल अवधारणा पर आधारित है। इसी धर्म का पालन कर कांग्रेस पार्टी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से पिछले सात सालों में भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने का प्रयास करेगी। इसमें नोटबंदी से लेकर जीएसटी तक, राफेल सौदे से लेकर अनियोजित लॉकडाउन तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कुछ भी किया है उससे देश के लोगों को निराशा ही हाथ लगी है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व चेयरमैन एडवोकेट विजय बंसल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि शर्मा, पूर्व मेयर उपेंद्र आहलुवालिया, पूर्व प्रधान नगर परिषद रविन्द्र रावल, पूर्व पार्षद आरके कक्कड़, हेमंत किंगर, दीपांशु बंसल, अमन दत्त शर्मा, पूर्व पार्षद रविकांत स्वामी, पार्षद संदीप सोही, पार्षद पंकज, पवन जैन, नवीन बंसल, प्रियंका हुड्डा, सुषमा खन्ना, दिनेश मित्तल, ओम शुक्ला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें