फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोदा उपचुनाव: कांग्रेस रण में उतारेगी 30 स्टार प्रचारक, सभी दिग्गज नेताओं को दी गई तरजीह

Mon, 19 Oct 2020 03:01 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा-शैलजा कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरियाणा के बरोदा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश के सभी दिग्गजों को तरजीह दी गई है। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष भी यहां चुनाव प्रचार करेंगे। उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार के घोटालों, कृषि विरोधी काले कानूनों, बढ़ती बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था, प्रदेश में पनपे भ्रष्टाचार, डूबती अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों को जोर शोर से उठाएगी।
विज्ञापन


कुमारी सैलजा ने कहा कि बरोदा की जनता इस उपचुनाव में भाजपा-जजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जवाब देगी। बरोदा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता और ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े युवा चेहरे इंदुराज नरवाल को उम्मीदवार बनाया है। इंदुराज इस सीट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे।

प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि स्टार प्रचारकों में उनके अलावा पार्टी प्रभारी विवेक बंसल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य व विधायक कुलदीप बिश्नोई, कांग्रेस कार्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व नेता हरियाणा कांग्रेस विधायक दल किरण चौधरी, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, हरिंदर मलिक, आशीष दुआ, वीरेंद्र राठौर, धर्मपाल मलिक, फूल चंद मुलाना, रघुवीर सिंह कादयान, कुलदीप शर्मा, गीता भुक्कल, जगबीर मलिक, शकुंतला खटक, जयवीर बाल्मीकि, भारत भूषण बतरा, राजेंद्र जून, धर्म सिंह छोकर, कुलदीप वत्स, शमशेर सिंह गोगी, सुरेंद्र पंवार, सुभाष देशवाल गंगोली, अशोक अरोड़ा, चक्रवर्ती शर्मा व अनिल सैनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें