फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रायपुररानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सांसद वरुण चौधरी ने भाजपा सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसआईआर अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील, पेपर लीक और पोर्टल व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

कांग्रेस के मिलन एवं सम्मान समारोह में पहुंचे सांसद वरुण चौधरी
कार्यकर्ताओं से एसआईआर फॉर्म भरवाने और मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान
राम मंदिर चंदा चोरी मामले की न्यायिक निगरानी में जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी में कांग्रेस की ओर से आयोजित मिलन एवं सम्मान समारोह में अंबाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी ने भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के रायपुररानी ब्लॉक अध्यक्ष कमालदीन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सांसद ने संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए एसआईआर अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
वरुण चौधरी ने कहा कि मतदान का अधिकार लंबे संघर्ष और बलिदानों के बाद मिला है। ऐसे में किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से बाहर न रहे, इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करें और एसआईआर फॉर्म समय पर भरवाकर जमा करवाएं।
विज्ञापन


राम मंदिर चंदा चोरी मामले की न्यायिक जांच की मांग
सांसद ने राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले का उल्लेख करते हुए सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपियों का पुलिस रिमांड तक नहीं लिया गया, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के किसी न्यायाधीश की निगरानी में कराने की मांग की।

पोर्टल सरकार बन गई है भाजपा
भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए वरुण चौधरी ने कहा कि आज सरकार को लोग ''पोर्टल सरकार'' के नाम से जानते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोगों को अपनी बुनियादी सुविधाओं और अधिकारों के लिए भी विभिन्न पोर्टलों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। व्यवस्था इतनी जटिल बना दी गई है कि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पेपर लीक और परीक्षा केंद्रों का मुद्दा उठाया
युवाओं से जुड़े मुद्दों पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि प्रदेश में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जितनी हवा साइकिल या मोटरसाइकिल के टायरों से लीक नहीं होती, उससे अधिक पेपर लीक हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को उनके जिले में परीक्षा केंद्र देने का वादा भी पूरा नहीं कर पाई है और परीक्षार्थियों को दूर-दराज के जिलों में परीक्षा देने के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें