फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आत्मविश्वास बना देगा आपको उद्यमी

Fri, 02 Aug 2024 08:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राइसिटी बिगेस्ट वुमन आंत्रप्रेन्योर नेटवर्किंग मीट में दिए अवार्ड
विज्ञापन

100 महिला आंत्रप्रेन्योर ने की प्रतिभागिता, बताई अपनी खूबी
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। इंटरप्रेन्योरशिप की मेरी यात्रा काफी ज्यादा कठिन थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि कहां से शुरुआत करूं, लेकिन दुविधाओं से ज्यादा मजबूत मेरा आत्मविश्वास था और यही वजह है कि अब मैं एक पड़ाव पार कर चुकी हूं। यह कहना है ट्राइसिटी वुमन आंत्रप्रेन्योर की फाउंडर मीनू दीपक शर्मा का।
जीरकपुर में आयोजित ट्राइसिटी बिगेस्ट वुमन आंत्रप्रेन्योर नेटवर्किंग मीट के दौरान उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि वास्तव में किसी भी बिजनेस को बढ़ाने के लिए नेटवर्किंग सबसे ज्यादा आवश्यक है।
विज्ञापन

जीरकपुर में आयोजित समारोह के दौरान करीब 100 महिला उद्यमियों ने प्रतिभागिता की। इस इवेंट में आरजे बिनी, ध्रुविता धीमान, फैशन डिजाइनर प्रियंका मुरगई मुख्य अतिथि थीं। इस मौके पर महिला उद्यमियों ने बताया कि किस प्रकार से उन्होंने अपने बिजनेस स्थापित किए और उसे आगे बढ़ाया। इस मौके पर आयुषी साहनी को लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड, सिमरनप्रीत कौर को राइजिंग स्टार अवाॅर्ड, गुरिंदरजीत कौर को फाइनेंशियल कंसलटेंसी अवाॅर्ड प्रदान किया गया। साथ ही कंवलदीप कौर को टेक्सटाइल आर्टिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेजर (रिटा.) बलराज रंधावा को इंटरप्रेन्योरियल स्पिरिट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर आयुषी साहनी ने कहा कि नेटवर्किंग से उनको काफी लाभ हुआ है। जब उनको अपने ग्रुप से अलग हटकर ग्राहकों के काल्स आए तो अहसास हुआ कि नेटवर्किंग का कितना लाभ होता है। सिमरनप्रीत कौर ने कहा कि नेटवर्किंग का महत्व अब बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि आप एक दूसरे को साथ में लेकर चलें। इस मीट के दौरान ट्राइसिटी वुमन आंत्रप्रेन्योर की लवलीन सेठी, सुबह दीवान, रितु सिंह, भारती शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें