फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बाबा साहेब की प्रतिमा के अपमान की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने होशियारपुर के बाड़ियां कलां गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बेअदबी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा के अपमान का विरोध करने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सांपला पर हमला निंदनीय है।
विज्ञापन

एससी मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल पर भी हमला किया गया। ढिल्लों ने इस घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने जोर दिया कि प्रतिमा का अपमान केवल एक महान शख्सियत का अपमान नहीं है। यह भारतीय संविधान, लोकतंत्र और सांविधानिक मूल्यों का भी अपमान है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि पंजाब में एक सप्ताह के भीतर यह डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा से जुड़ी दूसरी घटना है। यह गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें