फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मिली शिकायत, खेल मंत्री ने तलब की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सोशल मीडिया पर मिली एक शिकायत को प्रदेश के खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने गंभीरता से लिया है। शिकायत मिलते ही मंत्री ने डीएसओ सोनीपत व तहसीलदार की अगुवाई में आयोजन स्थल का मुआयना करने के आदेश दिए। जांच के दौरान वहां पर काफी खामियां मिलीं।
विज्ञापन

रिपोर्ट में खिलाड़ियों की ओर से आयोजकों पर अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया गया है। खिलाड़ियों को न तो खाना दिया जा रहा है और न ही ठहरने का बंदोबस्त सही है। यही नहीं, प्रतियोगिता के दौरान हर टीम के प्रत्येक खिलाड़ी से 500 रुपये एंट्री फीस भी ली गई है। टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि मेस पर ताला लगा हुआ है।
मामले के अनुसार, सोनीपत जिले के सरस्वती सीनियर सेकं डरी स्कूल जीटी रोड मुरथल और इंडस्ट्रियल एरिया महिला हॉकी मैदान सोनीपत में हरियाणा स्टेट महिला हॉकी चैंपियनशिप 18 से 23 फरवरी तक आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी हरियाणा एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है। 8वीं सब-जूनियर, 15वीं जूनियर व 33वीं सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के सभी वर्गों में प्रदेशभर से 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान खामियों की शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह के पास पहुंची, जिस पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के हितों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। सोनीपत में चल रही हॉकी प्रतियोगिता की रिपोर्ट डीएसओ से तलब की गई है। रिपोर्ट आते ही उस पर संज्ञान लिया जाएगा।
विज्ञापन

संदीप सिंह, खेल राज्यमंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें