फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी की 16 रामलीला समितियों में होगी प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्रीराम संयुक्त महासभा की तरफ से रामलीला समितियों के बीच प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। 6 अक्तूबर से यह प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। इसमें ट्राइसिटी की रामलीला समितियां हिस्सा लेंगी। पिछले साल से यह प्रतियोगिताएं शुरू की गई हैं। शालीमार ग्राउंड सेक्टर-5 में रामलीला के मंच पर यह प्रतियोगिताएं होंगी। इस प्रतियोगिता में ट्राइसिटी के अलावा दिल्ली के कलाकार भी हिस्सा ले रहे हैं। श्रीराम संयुक्त महासभा के अध्यक्ष मोनू शर्मा, प्रधान प्रदीप कंसल की अध्यक्षता में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सभा के वरिष्ठ उपप्रधान अमित गोयल और सभा के संस्थापक एवं महासचिव रवीश गौतम ने बताया कि इस बार की प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं। प्रतियोगिता 6 से 8 अक्टूबर तक आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब शालीमार ग्राउंड सेक्टर-5 की स्टेज पर करवाई जाएगी। सभा के कैशियर राजीव गांधी और ज्वाइंट सेक्रेटरी संजीव सूद ने बताया कि इस वर्ष होने वाली प्रतियोगिता में पूरी ट्राइसिटी के कलाकार अपनी कलाकारी का प्रदर्शन करेंगे। सभा के सह कैशियर गुरचरन वर्मा ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में दिल्ली के कलाकार भी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रदीप कंसल और रवीश गौतम ने लोगों से अपील की है कि वह अपने परिवारों सहित इन प्रतियोगिताओं को देखने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर सभा के सलाहकार संजय शर्मा और गुरमीत सिंह, सचिव पवन कश्यप, अमृत पाल, भगीरथ और सभी कार्यकारिणी सदस्य गुलशन वर्मा, कमल जुनेजा, डॉक्टर विनोद, जगदीश अरोड़ा, अम्बे प्रकाश, लवीश अरोड़ा, जोरावर सिंह, संजीव नामदेव, रोहताश सिंह राणा, मुकेश, राजकुमार, विक्की, गुरसेवक सिंह, इंद्रजीत शर्मा सभी सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें