फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सीवर और बरसाती पानी निकासी की मुख्य लाइन बदलें’

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हितैषी फाउंडेशन की बुधवार को हुई बैठक में सीवर और बरसाती जलनिकासी की पुरानी पाइपों के जगह-जगह धंसने पर नाराजगी प्रकट की गई। नाराज लोगों का कहना था कि शहर की सीवर और बरसाती जलनिकासी की मेन लाइनों को तुरंत प्रभाव से बदला जाए। फाउंडेशन के चेयरमैन भारत हितैषी ने आश्चर्य जताकर कहा कि पिछले वर्ष सेक्टर-12/14 के चौक पर सड़क धंसने के कारण करीब एक महीना शहरवासियों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

इस साल सेक्टर-11/15 के चौक पर सेक्टर-15 की तरफ सीवर पाइप खराब होने के कारण सड़क धंस गई है। करीब दो माह यह व्यस्त सड़क बंद होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। फाउंडेशन के संस्थापक आरपी मल्होत्रा, बीएम कौशिक ने बताया कि सेक्टर-10/15 के चौक पर सेक्टर-10 के कोने पर बरसाती पानी की मेन पाइप लाइन खराब होने की वजह से सड़क धंस गई। मुख्य मार्गदर्शक एसके शर्मा और मुख्य सलाहकार प्रोफेसर बीके गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-18/8 के चौक पर खस्ता पाइप के चलते सड़कें धंस गई और अब वहां पर पाइप बदलकर आरसीसी की दीवारें और छत डालने का काम चल रहा है।
इस जगह कभी भी कोई वाहन रात के अंधेरे में गड्ढे में गिर सकता है। मार्गदर्शक कुसुम अरोड़ा, अमित गुप्ता, एनके खोसला, एसपी विज, सुभाष शर्मा, प्रेम लाल गुप्ता ने खेद जताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम प्रशासन शायद हरियाणा विधानसभा के सुरक्षित पंचकूला के सपनों को साकार करने में बेपरवाह और लापरवाह नजर आ रहा है। चेयरमैन भारत हितैषी, आरके शर्मा, जीडी बत्रा, तरसेम गर्ग, संजय आहूजा, रवीश गौतम, ध्रुव वशिष्ठ शिव कुमार वर्मा ने मांग की है कि पंचकूला की मेन सड़कों पर 30 साल पुराने बिछाई गई सीवर और बरसाती पानी की लाइनों को तुरंत बदला जाए, ताकि किसी भी बड़ी दुर्घटना को होने से रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें