बरवाला। सैनिक प्रशिक्षण अकादमी सुल्तानपुर ने शनिवार को गांव सुल्तानपुर में प्रतियोगिता और सैनिक समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कालका हलका की भाजपा मीडिया प्रभारी अंजू पुंडीर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर युवाओं की 800 मीटर रेस करवाई। इसमें यश ने प्रथम स्थान, मयंक ने द्वितीय स्थान व तुषार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेता प्रतिभागियों को अकादमी की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने सैनिक प्रशिक्षण अकादमी द्वारा क्षेत्र के युवाओं को सेवा, संस्कार, आत्मनिर्भर और उन्हें नशों से दूर रखने जैसे कार्य की पहल की। अकादमी के संचालक आजाद सैनिक मनोज राणा ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण देना है। इस कार्यक्रम के दौरान अग्निवीर सेवा में ट्रेनिंग कर लौटे युवा ऋतिक राणा खटौली, प्रिंस कुमार कामी, सत्यमेव यादव सुल्तानपुर, मनीष राणा बतौड़, एनसीसी कैडेट जसमीत भरेली, साक्षी नग्गल, करणवीर खटौली, सीआरपीएफ फतेहपुर बेड़ा पंजाब, आईटीबीपी रवि संमगोली पंजाब, हरियाणा पुलिस मुकेश कक्कड़ माजरा अंबाला, आर्मी के युवा तुषार संमगोली व उमेश रामपुर सैनीयां पंजाब को भी अकादमी की ओर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अकादमी के संयोजक सरपंच संजीव राणा, सतीश जांगड़ा, रॉबिन राणा, सहित भरेली के सरपंच अमन राणा, भूतपूर्व सैनिक वीरेंद्र राणा, श्याम सिंह बागवाला, पवन राणा सुल्तानपुर, आदि गणमान्य लोग व क्षेत्र के युवा मौजूद थे।