फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कंपनी के मालिक का व्हाट्सएप हैक कर अकाउंटेंट से ट्रांसफर करवाए 3.16 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। साइबर ठगों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक का व्हाट्स एप हैक कर अकाउंटेंट को उनके नाम से मैसेज भेजे और कंपनी के खातों से 3.16 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का खुलासा उस समय हुआ, जब कंपनी मालिक ने अपने वास्तविक मोबाइल नंबर से फोन कर किसी भी तरह के लेनदेन से इनकार किया।
विज्ञापन

मामले में साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कंपनी का शाखा कार्यालय स्वास्तिक विहार, एमडीसी सेक्टर-5 में है। कंपनी रेलवे ब्रिज बनाने के सरकारी ठेके लेती है। कार्यालय में काम करने वाली अकाउंटेंट के लैपटॉप पर कंपनी मालिक के नाम से व्हाट्स एप संचालित था।
शिकायत के अनुसार छह अगस्त व्हाट्स एप पर एक जिप फाइल भेजी गई थी। अकाउंटेंट ने इसे सामान्य फाइल समझकर डाउनलोड कर लिया। इसके अगले दिन कंपनी मालिक के नाम से दूसरे मोबाइल नंबर से मैसेज आया। ठग ने पहले कंपनी के बैंक खातों में उपलब्ध राशि के बारे में जानकारी ली और इसके बाद अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। अकाउंटेंट ने मैसेज पर भरोसा करते हुए पहले एक करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद एक करोड़ रुपये और 1.06 करोड़ रुपये भी अलग-अलग बैंक खातों में भेज दिए गए। इस तरह कुल 3.16 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें