फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सर्द हवाओं से तापमान लुढ़का, कोहरे से जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
विजिबिलिटी घटने से सड़कों पर रेंगते रहे वाहन, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन
विज्ञापन

ठंड के बीच शहर का एक्यूआई भी 210 के करीब पहुंचा

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले में शीतलहर के साथ ठंड का असर सोमवार को और तेज हो गया। सुबह घना कोहरा छाने और करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है जिससे ठंड के तेवर और तीखे हो गए हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दिन में हवाएं चलने से कुछ देर के लिए मौसम साफ हुआ, लेकिन शाम ढलते ही फिर से कोहरा छा गया और विजिबिलिटी काफी कम हो गई। आने वाले एक सप्ताह तक रातें और अधिक सर्द रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


सड़कों पर रेंगते रहे वाहन
ठंड और कोहरे का असर कालका, पिंजौर, बरवाला, मोरनी, रायपुररानी और रामगढ़ सहित जिले के अधिकांश क्षेत्रों में देखने को मिला। विजिबिलिटी कम होने के कारण हाईवे और मुख्य सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


अस्पतालों में बढ़ी बच्चों की ओपीडी
ठंड बढ़ने के साथ अस्पतालों में खासकर बच्चों की ओपीडी में इजाफा हुआ है। सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं लगातार ठंड और कम हवा चलने के कारण शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी बढ़कर 210 के आसपास बना रहा।

आगामी दिनों में मौसम का हाल
तिथि
अधिकतम तापमान
न्यूनतम तापमान
13 जनवरी
15
4.0
14 जनवरी
14
5.0
15 जनवरी
13
3.5
16 जनवरी
15
6.0
17 जनवरी
15
5.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें