फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कोकीन सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर कोकीन नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच-26 की बड़ी कार्रवाई, 11 ग्राम कोकीन बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिला पुलिस की क्राइम ब्रांच-26 ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोकीन सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पंचकूला-यमुनानगर हाईवे स्थित सुल्तानपुर कट के पास दबिश देकर रवि खान उर्फ काला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से 11 ग्राम कोकीन बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी रवि खान ने अपने मुख्य सप्लायर सूरज निवासी अंबाला का नाम बताया। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सह-आरोपी सूरज को भी अंबाला से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीमंदिर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें