फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर सीएम फ्लाइंग टीम का छापा, 22 सिलिंडरों में कम मिली गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
नापतोल विभाग के निरीक्षण में 200 से 500 ग्राम तक कम निकली गैस, फायर एनओसी भी नहीं मिली
विज्ञापन

रत्तेवाली के पास स्थित गैस गोदाम में की गई संयुक्त जांच, एजेंसी संचालक फायर एनओसी प्रस्तुत नहीं कर सका
जांच रिपोर्ट संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजी गई

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। सीएम फ्लाइंग और नापतोल विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गांव रत्तेवाली के समीप स्थित भारत राजेंद्र गैस एजेंसी के गोदाम पर छापा मारा। जांच के दौरान 22 घरेलू गैस सिलिंडरों में निर्धारित मात्रा से 200 से 500 ग्राम तक गैस कम पाई गई। इसके अलावा एजेंसी संचालक फायर एनओसी भी प्रस्तुत नहीं कर सका।
निरीक्षण टीम में सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर हितेंद्र कुमार, एएसआई प्रदीप कुमार, संजय कुमार, नापतोल विभाग के अश्वनी कुमार और अशोक कुमार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर राजकुमार तथा फायर विभाग अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया के अधिकारी महेंद्र सिंह और लाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान टीम ने गैस सिलिंडरों का वजन और अन्य रिकॉर्ड की जांच की। निरीक्षण में कई सिलिंडरों में निर्धारित मात्रा से कम गैस मिलने पर टीम ने इसकी रिपोर्ट तैयार की। साथ ही फायर सेफ्टी से संबंधित दस्तावेजों की जांच के दौरान गोदाम के पास फायर एनओसी नहीं पाई गई।
अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दी गई है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें