फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फहराएंगे तिरंगा, पहली बार बिना पास प्रवेश नहीं, परेड ग्राउंड के एक किमी दायरे में धारा-144

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल मंगलवार को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर प्रशासन ने सेक्टर-5 परेड ग्राउंड की किलेबंदी कर दी है। सीएम के साथ अन्य वीआईपी के पहुंचने के मद्देनजर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पंचकूला में धारा-144 लागू कर दी गई है। सुरक्षा के लिए लगाए सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था के मद्देनजर पंचकूला परेड ग्राउंड के आसपास एक किलोमीटर के क्षेत्र में पांच लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। परेड ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र में पार्क और मार्केट बंद रखने के आदेश हैं। बिना अनुमति पत्र (पास) के परेड ग्राउंड में जाने की अनुमति नही है। पंचकूला सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में जाने वाले सेक्टर 4/5 ट्रैफिक लाइट चौक और सेक्टर 9/10 ट्रैफिक लाइट चौक की तरफ से पास के साथ जाने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा परेड ग्राउंड की तरफ जाने वाले सभी रोड और रास्ते बंद रहेंगे। पंचकूला पुलिस ने संवेदनशील जगहों पर बाडी कैमरा पहने पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। नाकों की गतिविधियां पर लाइव सर्वर रूम से नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही रिकार्डिंग भी की जाएगी।
पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त ने नाकों का किया निरीक्षण
जिले में 30 नाके लगाए हैं। इसमें से 21 नाके विशेषकर गणतंत्र दिवस के मद्देनजर लगाए हैं। इसके साथ ही 25 क्यूआरटी राइडर भी तैनात किए गए हैं। पंचकूला की सुरक्षा के लिए कमांडो फोर्स सहित 1100 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सात पुलिस कंपनी बाहर की पुलिस फोर्स से हैं। इसमें मधुबन से आई कंपनियों को तैनात किया गया है। दो कमांडो कंपनियों को अलग से तैनात किया गया है।
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। पंचकूला के पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह और पुलिस उपायुक्त पंचकूला मोहित हांडा ने सुरक्षा को लेकर 21 पुलिस नाकों पर जाकर सभी तैनात पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पर सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया। दोनों अधिकारियों ने नौ नाकों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था जांची।
विज्ञापन

यह होगा कार्यक्रम
शहीदों को श्रद्धांजलि शहीद स्मारक सेक्टर-12 पंचकूला 9.40 बजे
हरियाणा के मुख्यमंत्री का आगमन सेक्टर-5 पंचकूला 9.58 बजे
ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान का आयोजन 10 बजे से
सीएम द्वारा परेड निरीक्षण का कार्यक्रम 10.02 बजे
सीएम मनोहरलाल का संदेश 10.10 बजे
सीएम द्वारा मार्च पास्ट की सलामी 10.20 बजे
पीटी शो का आयोजन 10.30 बजे
राष्ट्रीय कार्यक्रम और झांकियां 10.45 बजे
पारितोषिक और प्रशस्ति पत्र वितरण 11.45 बजे
राष्ट्रीय गान 12 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें