फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीएम नायब सिंह सैनी ने माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेक की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। नवरात्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्राचीन श्री माता मनसा देवी में पूजा कर माथा टेका। इस दौरान सीएम के साथ उनकी धर्मपत्नी सुमन ने भी माता की पूजा की। इस मौके पर उनके साथ विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, अंबाला लोस की भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया भी मौजूद रहीं। माता के दर्शन करने के लिए सीएम सैनी सुबह करीब 8:30 मंदिर पहुंचे। इसके बाद एक घंटे तक उन्होंने माता की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

माता की पूजा करने के बाद सीएम ने मंदिर में स्थित यज्ञशाला में हवन किया। इसके बाद करीब दर्शन के बाद वह मंदिर से रवाना हुए। मंदिर के हेड पुजारी सुदर्शन शर्मा, पुजारी अशोक शर्मा, पुजारी शिव प्रसाद, सहायक पुजारी विक्रम और सहायक पुजारी शंकर गौतम ने सीएम सैनी की पूजा करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें