नोएडा के ध्यानार्थ
आपदा से निपटने को उत्तराखंड को 11 करोड़ देंगे सीएम मनोहर लाल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से आई आपदा से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 11 करोड़ रुपये देने का एलान किया है।
सीएम ने कहा कि आपदा ने बहुत सी अनमोल जिंदगियों पर प्रभाव डाला है। इस प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए हरियाणा सरकार उत्तराखंड के साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी। सीएम ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। विदित रहे कि दो दिन पूर्व ही उत्तराखंड में जोशीमठ के पास ग्लेशियर के टूटने के कारण जान माल का भारी नुकसान हुआ था । राज्य में राहत और बचाव कार्य जोरों पर हैं जिसमें हरियाणा सरकार ने आर्थिक सहायता के साथ हर तरह के सहयोग की पेशकश की है।