फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि दिवस पर खिलाएंगे एल्बेंडाजोल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 22 फरवरी से 3 मार्च तक जिले में एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाने के लिए विशेष पखवाड़ा चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत 1 से 19 आयु तक के 1.60 लाख से ज्यादा बच्चों को गोलियां खिलाई जाएंगी। उपायुक्त जिला सचिवालय के सभागार में जिला समन्वय कमेटी की मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। इससे कृमि से छुटकारा भविष्य के उद्देश्य को लेकर विभाग द्वारा अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जाने वाले पखवाडे़ के दौरान बच्चों को कृमि रहित करने के लिए 22 से 28 फरवरी तक घर-घर जाकर एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शहरी क्षेत्रों में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का सहयोग लिया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कृमि संक्रमण से बचाव के लिए फरवरी और अगस्त माह में हर वर्ष राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाती है।
उन्होंने बताया कि बच्चों में कृमि संक्रमण होने से कुपोषण और खून की कमी होने के साथ साथ थकावट होना, पढ़ाई में मन न लगना, जी मिचलाना, दस्त पेट दर्द, कमजोरी, भूख न लगना जैसे लक्षण हो जाते हैं। इस बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन सिंह, डॉ. स्नेहलता, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग आरू वशिष्ट सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें